Big breaking :-नहीं छोड़ी जा रही कोई कोताही, जमकर की जा रही चैकिंग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नहीं छोड़ी जा रही कोई कोताही, जमकर की जा रही चैकिंग

 

*आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान*

*दून पुलिस द्वारा अर्द्वसैनिक बलों के साथ मिलकर मादक/नशीले पदार्थो/ अवैध धन की रोकथाम हेतु एएनटीएफ देहरादून तथा स्नाईफर डॉग के साथ लगातार जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन कि की जा रही सघन चैकिंग*

 

 

आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे गये हैं।

 

 

 

जिसके क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सभी अन्तर्राज्जीय/अन्र्तजनपदीय/आन्तरिक बैरियरो पर लगातार 24 घंटे प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान आज दिनाँक 19/03/2024 को आशारोड़ी क्षेत्र में ANTF देहरादून द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर स्नाइपर डॉग की सहायता से अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग सुनिश्चित की गई। चैकिंग के दौरान देहरादून की तरफ को आने वाले प्रत्येक वाहन रोडवेज बस, टैक्सी, प्राइवेट वाहन इत्यादि की चेकिंग की गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top