Big breaking :-दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बन जाता, मोदी बनने के लिए त्याग की जरुरत है :-धामी - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बन जाता, मोदी बनने के लिए त्याग की जरुरत है :-धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रा को एक खोखली यात्रा बताया।

सीएम धामी ने राहुल गांधी द्वारा बढ़ाई गई दाढ़ी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा बनने के लिए तप एवं त्याग की जरूरत है। जो हर आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति कभी नहीं कर सकता।

सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री बनने के लिए आप में देश का नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी में अनुशासन है उन्होंने देश एवं मां भारती की सेवा के लिए त्याग किया है उनके पास संकल्प है साथ ही उन्होंने लोगों की सेवा एवं अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उदय हेतु अपना जीवन पूरी तरह दूसरो को समर्पित किया है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी पार्टी एवं संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एक समान है उन्होंने कहा एमसीडी चुनाव में निश्चित ही जनता बीजेपी को विजय बनाएगी। उन्होंने कहा एक युवा एवं कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने के पीछे हमारी पार्टी के वरिष्ठ जनों का सहयोग एवं आशीर्वाद है उन्होंने कहा आज मुझे पार्टी के सभी वरिष्ठ जनो द्वारा एक छोटे उम्र के सदस्य के रूप में प्यार एवं दुलार मिलते रहता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top