Big breaking :-नहीं रही उड़ान की कल्याणी सिंह, हरिद्वार मे हुआ अस्थि विसर्जन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नहीं रही उड़ान की कल्याणी सिंह, हरिद्वार मे हुआ अस्थि विसर्जन

टेलीविजन की दुनिया के मशहूर शो ‘उड़ान’ की एक्ट्रेस कविता चौधरी (67) का शनिवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान उनके भाई कपिल चौधरी, उनके सहायक अजय, तरुण शाह और हेमंत अरोड़ा समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।कविता का शुक्रवार को निधन हो गया था।

 

 

 

वह कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले काफी समय से बीमार चल रहीं थीं।रिपोर्ट के अनुसार कविता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में आखिरी सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। ‘उड़ान’, सीरियल को कविता ने खुद लिखा और निर्देशित किया था।

 

 

यह 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह शो उनकी बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था, जो किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top