Big breaking:-कांग्रेस मे मंडलम बना नहीं, निष्कासन पहले शुरू हो गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:-कांग्रेस मे मंडलम बना नहीं, निष्कासन पहले शुरू हो गया

 

 

पार्टी कार्यक्रमों में निष्क्रियता बरतने पर रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार कांग्रेस से निष्कासित

आपको अवगत कराना है कि कांग्रेस रानीपोखरी मंडलम् के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए श्री सुमित कुमार कांग्रेस पार्टी के निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में लगातार उदासीनता बरत रहे थे। उनको कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी गई, परन्तु उनकी निष्क्रियता बनी रही। कुछ दिनों से पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से सूचनाएं मिल रही थीं कि श्री सुमित कुमार विपक्षी दलों के साथ सक्रिय हैं।

 

उक्त सभी बातों को संज्ञान में लेते हुए श्री सुमित कुमार को कांग्रेस के रानीपोखरी मंडलम् अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है। साथ ही, उनको कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top