Big breaking :-दिल्ली से देहरादून पहुंचे निशंक, बोले मोदी के मिशन 400 पार में जुटे कार्यकर्ता। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिल्ली से देहरादून पहुंचे निशंक, बोले मोदी के मिशन 400 पार में जुटे कार्यकर्ता।

निशंक बोले मोदी के मिशन 400 पार में जुटे कार्यकर्ता।
देहरादून – दिल्ली से लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से उनके निज आवास पर कार्यकर्ताओ का मिलने का सिलसिला जारी रहा,बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी ,विधायकगण ,

 

दायित्वधारी तथा समर्थकों ने निशंक से भेंट की ।निशंक ने सभी को मोदी जी के मिशन 400 पार के संकल्प को साकार करने में जुटने का आवाहन किया, निशंक ने कहा कि मोदी जी के तीसरा कार्यकाल हिंदुस्तान का स्वर्णिम युग होगा ,भारत विश्व में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा, उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखण्ड का चौमुखी विकास हुआ है और जानता उत्तराखण्ड की पाँचो सीटो पर भाजपा को पुनः भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

 

 

भेंट करने वाली में मुख्यतः हरिद्वार के ज़िलाध्यक्ष संदीप गोयल ,रुड़की के सोभाराम प्रजापति,महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,विधायक खजान दास ,सहदेव पुंडीर,मेयर सुनील उनियाल गामा ,ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं,प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ,रानी देवयानी सिंह ,राज्यमंत्री कैलाश पंत ,युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सौरभ थपलियाल,पूर्व राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल,सुभाष भट्ट,महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष कमली भट्ट ,रुड़की महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान,प्रदेश मंत्री रीता चमोली ,पार्षदगण सहित प्रदेश के मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top