Big breaking :-खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए।

खेल नीति 2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाडियों को सीधे नौकरी दिए जाने की व्यवस्था है। जिसके तहत सोमवार को मुख्य सेवक सदन में नौ खिलाड़ियों को वन दरोगा के पद पर नौकरी दी गई। जबकि दो खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। वन दरोगा के पद पर हल्द्वानी नैनीताल की नव्या पांडे, डिफेंस कालोनी देहरादून की उन्नति शर्मा, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के लोकेश शाह, पिथौरागढ़ की शोभा कोहली, रुड़की हरिद्वार के शुभम कुमार, काशीपुर ऊधमसिंह नगर के हिमांशु तिवारी, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की खुशबू यादव, मल्ली नाली अल्मोड़ा के मंगल सिंह, जखोली रुद्रप्रयाग के आशीष सिंह को नियुक्ति दी गई। जबकि रानीखेत अल्मोड़ा की मनीषा बिष्ट, पाण्डेयखोला अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, द्वाराहाट अल्मोड़ा के दिवाकर पुजारी, खुडबुड़ा देहरादून के हर्षित शर्मा एवं पौड़ी गढ़वाल के अंकित कुमार को वन आरक्षी के पद पर नौकरी दी गई।

देहरादून। खेलों में पदक लाने पर पिथौरागढ़ के मान सिंह को खेल विभाग में उप खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। जबकि द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा की शुभांगिनी शाह को सहायक प्रशिक्षक खेल बनाया गया है।

 

 

 

सविता और प्रदीप को मिली क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति
डिफेंस कालोनी देहरादून निवासी खिलाड़ी प्रदीप रावत और तपोवन इनक्लेव देहरादून निवासी सविता गुंरुग को युवा कल्याण विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के निखिल भारती और चोबटाखाल पौड़ी के सचिन सिंह रावत को व्यायाम प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा मो.सोहेल, कार्तिक राणा, ईशु भारती, अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, नितेश सिंह व शशांंक क्षेत्री को गृह विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top