UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- अगले 3 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश में मौसम, यहाँ बारिश और यहाँ बर्फबारी

 

 

देहरादून- मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन में उत्तराखंड में 15 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 15, 16, 17 और 18 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश एवं पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 16 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। तीन दिनों में इस दिन पीक रहेगा। चारधाम इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा।

 

 

 

बर्फबारी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली के 3500 मीटर ऊंचाई पर हो सकती है। 18 अक्तूबर यात्रा करने की अपील की गई है। से तापमान से गिरावट दर्ज की जाएगी।मुनस्यारी / बदरीनाथ | मुनस्यारी में शनिवार दोपहर में एकाएक बारिश शुरू हो गई। ओलावृष्टि भी हुई। इससे ठंड भी बढ़ गई है।

 

 

 

वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम बदला। बदरीनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। नीलकंठ, उर्वशी, मन्नाग पर्वत, नारायण, नर पर्वत बर्फ से ढक गए। वहीं जोशीमठ, औली आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top