Big breaking :-तीर्थयात्रियों के काम की खबर…चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-तीर्थयात्रियों के काम की खबर…चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड

तीर्थयात्रियों के काम की खबर…चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्डसभी परिवहन कार्यालयों की ओर से रोजाना जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की सूचनाएं पांच अप्रैल से रोजाना परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध करानी हैं। आगामी चारधाम यात्रा के लिए चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड बनेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

 

 

बृहस्पतिवार को इस संबंध में संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।निर्देशों के मुताबिक, चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड बनाने का काम होगा। एक मई से चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित की जानी हैं। इसके लिए नोडल, अपर नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम बनाते हुए इसका दूरभाष नंबर परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध कराना है।

 

 

 

नोडल या अपर नोडल व समस्त सहायक नोडल कार्यालयों में यात्रा सेल का गठन किया जाएगा। सभी परिवहन कार्यालयों की ओर से रोजाना जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की सूचनाएं पांच अप्रैल से रोजाना परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध करानी हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top