Big breaking :-रेलवे ट्रैक के पास नवजात को चादर में लपेट छोड़ा, पास मिली दूध की बोतल, रोने की आवाज सुनकर दौड़े लोग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रेलवे ट्रैक के पास नवजात को चादर में लपेट छोड़ा, पास मिली दूध की बोतल, रोने की आवाज सुनकर दौड़े लोग

रेलवे ट्रैक के पास नवजात को चादर में लपेट छोड़ा, पास मिली दूध की बोतल, रोने की आवाज सुनकर दौड़े लोग

भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी तो लोग दौड़े। देखा कि एक मासूम को कोई छोड़ गया है।

भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के निकट कोई आठ दस दिन के मासूम शिशु को छोड़ गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे लाइन के निकट चादर पर एक मासूम रोता मिला। उसके पास ही दूध की बोतल भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा

पुलिस ने आसपास कैमरों को खंगालना भी शुरू कर दिया है। अनुमान है कि कोई सुबह-सुबह ही बच्चे को रेल लाइन के निकट रखकर गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top