Big breaking :-शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार

शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार

बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई।

हरिद्वार में देर शाम एक बस हादसे का शिकार हो गई। देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस अचानक स्टेरिंग लॉक के कारण सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए

जानकारी के अनुसार, बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई। बस में 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि दो लोगों के फैक्चर हुआ है। वहीं, अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top