Big breaking :-जमालपुर कलां के पास कोरियर कंपनी के गोदाम में लगी आग, धुआं निकलता देख मची अफरा तफरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जमालपुर कलां के पास कोरियर कंपनी के गोदाम में लगी आग, धुआं निकलता देख मची अफरा तफरी

जमालपुर कलां के पास कोरियर कंपनी के गोदाम में लगी आग, धुआं निकलता देख मची अफरा तफरी

जमालपुर कलां के पास कॉलोनी में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई।

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की देर शाम की है। जमालपुर कलां के पास कॉलोनी में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top