Big breaking :-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई और नैनीताल निवासी की मौत - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई और नैनीताल निवासी की मौत

 

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई और नैनीताल निवासी 24 वर्षीय अवनीश की आकस्मिक मृत्यु हो गई।अवनीश तल्लीताल निवासी अधिवक्ता अखिल साह और अनुपमा के पुत्र थे।हाल में अधिवक्ता अखिल साह बोट हाउस क्लब चुनाव में भी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए थे,बेटे के आकस्मिक निधन ने उन्हें स्तभ कर दिया है।

 

बताया जा रहा है दिल्ली नंबर की उक्त गाड़ी में सवार बाकी अन्य सवार सुरक्षित हैं।

 

 

मल्लीताल कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में देर शाम लगभग छह बजे दो कारों की मंगोली के पास जोरदार टक्कर हो गई। कालाढूंगी मार्ग में मंगोली के समीप बैंड पर हुए हादसे में दिल्ली नंबर की हुंडई वैन्यू कार संख्या डी.एल.2सी.बी.बी.0687 और नैनीताल नंबर की हौंडा अमेज कार संख्या यू.के.04पी4666 की आमने सामने हुई इस जोरदार भिडंत में अवनीश की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए हैं।अवनीश की मौत की सूचना मिलते ही नैनीताल में हड़कंप मच गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top