Big breaking :-नैनीताल: जोलीकोट स्थित तालाब में डूबे युवक का SDRF ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद किया शव बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नैनीताल: जोलीकोट स्थित तालाब में डूबे युवक का SDRF ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद किया शव बरामद

*जनपद नैनीताल: जोलीकोट स्थित तालाब में डूबे युवक का SDRF ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद किया शव बरामद*

दिनांक 31 मई 2025 की देर रात्रि को पुलिस चौकी जोलीकोट के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि जोलीकोट में एक युवक नदी में डूब गया है,जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

घटना स्थल रोड हेड से लगभग 02-03 किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में थी, जहाँ उक्त युवक डूब गया था। SDRF टीम ने रात्रि के घनघोर अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर तुरंत सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।

टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सर्चिंग के दौरान तालाब से उक्त युवक *(जीवन रावत पुत्र श्री तेज सिंह रावत, उम्र 21 वर्ष निवासी -बच्चीनगर हल्द्वानी नैनीताल)* का शव बरामद किया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top