Big breaking :-विजिलेंस की रडार पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 12 अधिकारी, यह है पूरा मामला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-विजिलेंस की रडार पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 12 अधिकारी, यह है पूरा मामला

 

 

विजिलेंस की रडार पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 12 अधिकारी, यह है पूरा मामला
खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं।

 

 

अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर हैं। विजिलेंस ने अधिकारियों की संपत्ति की खुली जांच तेज कर दी है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर आगे कार्रवाई होगी। वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर व नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा।

 

 

 

शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने इन 12 अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में 12 अधिकारी आए हैं।

 

 

खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं। अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top