Big breaking :-सांसद अनिल बलूनी ने आज ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में अपने परिवार सहित माँ गंगा की पूजा अर्चना की - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सांसद अनिल बलूनी ने आज ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में अपने परिवार सहित माँ गंगा की पूजा अर्चना की

 

देहरादून 5 जून। गढ़वाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने आज ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में अपने परिवार सहित माँ गंगा की पूजा अर्चना की । चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार यहां पहुंचे श्री बलूनी ने मां गंगा से गढ़वाल क्षेत्र समेत समस्त उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

इस दौरान उन्होंने तीर्थनगरी में पावन तट पर जनता के संवर्द्धन एवं विकास को समर्पित रहने का संकल्प लिया। साथ ही उनके कि गढ़वाल समेत राज्य में होने वाले विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए असीम शक्ति प्रदान करने की मां से कामना की । पूजा अर्चना के चित्रों एवं जानकारी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top