Big breaking :-पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान में दिखा असर, पारा फिर लुढ़का, गर्मी से मिली राहत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान में दिखा असर, पारा फिर लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान में दिखा असर, पारा फिर लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ा है। इस कारण पारा गिरा है। इस बार प्री-मानसून की बारिश में भी इजाफा हुआ है।

 

उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई के साथ अब जून की गर्मी से भी राहत दिलाई है। कुछ दिनों को छोड़ दें तो राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। मंगलवार को हुई बारिश से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। इससे पहले 25 मई को दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ा है। इस कारण पारा गिरा है। इस बार प्री-मानसून की बारिश में भी इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा है। जबकि कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा है। इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से भी इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। बुधवार के मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर साल की पहली बर्फबारी
यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर इस साल की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम से पुजारी अनोज उनियाल, राहुल उनियाल ने बताया कि धाम की चोटियों सप्त ऋषि कुंड बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टाप में हल्की बर्फबारी हुई है जबकि यमुनोत्री धाम में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से ठंड बढ़ गई है।

हेमकुंड साहिब में तीसरे दिन भी गिरी बर्फ
हेमकुंड साहिब में लगातार तीसरे दिन दोपहर को बर्फबारी हुई जबकि कपाट खुलने के बाद यह हेमकुंड साहिब में चौथी बर्फबारी है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हेमकुंड साहिब के साथ ही आस्था पथ पर एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं और लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को सचेत भी कर रहे हैं।

पहाड़ों में लगातार मौसम खराब होने से दोपहर बाद बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब में रविवार से मंगलवार तक लगातार दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है। इससे घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए जून के महीने में बर्फबारी देखना किसी आनंद से कम नहीं है। जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं पहाड़ में कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। वहीं एसडीआरएफ के जवान लगातार यहां पर श्रद्धालुओं को मौसम के चलते सचेत करते हुए समय पर घांघरिया पहुंचने के लिए कह रहे हैं। वहीं बदरीनाथ से लेकर ज्योतिर्मठ में बारिश होने से यहां भी ठंड बढ़ गई है। गोपेश्वर व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top