Big breaking :-कर्णप्रयाग में मोटरसाइकिल दुर्घटना SDRF की तत्परता से घायल को बचाया गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कर्णप्रयाग में मोटरसाइकिल दुर्घटना SDRF की तत्परता से घायल को बचाया गया

*कर्णप्रयाग में मोटरसाइकिल दुर्घटना SDRF की तत्परता से घायल को बचाया गया*

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को पुलिस चौकी गोचर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कर्णप्रयाग-गौचर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंच पुलिया से आगे एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट गोचर की टीम त्वरित गति से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, जिससे सवार पशुपति पारस (पुत्र कृष्ण किशोर सिंह, उम्र 32 वर्ष, ग्राम शिवकंद, जिला मुंगेर, थाना हैमजापुर, बिहार) गहरी खाई (लगभग 600 मीटर) में गिर गए थे।

SDRF टीम द्वारा DDRF एवं पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top