Big breaking :-दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हुए, बोले सीएम धामी- ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा उत्तराखंड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हुए, बोले सीएम धामी- ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा उत्तराखंड

दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हुए, बोले सीएम धामी- ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा उत्तराखंड

यूसीसी के तहत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हो चुके हैं। सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है।

समान नागरिक संहिता के अंतर्गत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। विवाह पंजीकरण अब अधिक सरल व पारदर्शी बन चुका है। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निःशुल्क किया गया है।

अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह देवभूमि की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं जाने की अपील की। कहा कि मिलकर इस नवचेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top