Big breaking :-मानसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर…चटक धूप और गर्मी करेगी परेशान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मानसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर…चटक धूप और गर्मी करेगी परेशान

मानसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर…चटक धूप और गर्मी करेगी परेशान

10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी

उत्तराखंड में इस बार छह दिन पहले मानसून आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर भी दिखाएगी। भले ही मई के बाद जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में, हालांकि पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी।

शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 21.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का रहा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान भले सामान्य के आसपास रहा, लेकिन दिन की चटक धूप से गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस बार उत्तराखंड में 11 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top