Big breaking :-विधायक आदेश चौहान से अमित शाह का बेटा बनकर ठग ने मांगे 5 लाख, मुकदमा दर्ज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-विधायक आदेश चौहान से अमित शाह का बेटा बनकर ठग ने मांगे 5 लाख, मुकदमा दर्ज

 

विधायक आदेश चौहान से अमित शाह का बेटा बनकर ठग ने मांगे 5 लाख, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: रानीपुर विधायक आदेश चौहान को ठग ने खुद को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बताते हुए फोन पर 5 लाख रुपये की मांग की और उन्हें झांसे में लेने का प्रयास किया। मामले में विधायक के जनसंपर्क अधिकारी रोमिश कुमार की शिकायत पर बहादराबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 102/25 धारा 308(2) के तहत दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी के निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित कर अज्ञात ठग की तलाश शुरू कर दी गई है। ठग ने कॉल पर उत्तराखंड, दिल्ली और मणिपुर के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए खुद को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा को उत्तराखंड मामलों के लिए अधिकृत बताया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top