Big breaking :-मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

 

*मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल*

*मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश*

ऋषिकेश विधानसभा से देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।

 

 

 

सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून की ओर रवाना हुए। करीब 2:15 मिनट पर तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धनंजय रावत के वाहन को रोककर डॉ अग्रवाल ने चोटिल गणेश उनियाल को बिठाकर अस्पताल भेजा।

डॉ अग्रवाल ने रायवाला पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही चोटिल व्यक्ति को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ।

बता दें कि मोटरसाइकिल सवार गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला अपनी पत्नी के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। तीन पानी फ्लाईओवर के समीप एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आकर वह चोटिल हो गए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top