Big breaking :-लाखों की स्मैक बरामद, यूपी का तस्कर हल्द्वानी और पहाड़ों में करता था सप्लाई… - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-लाखों की स्मैक बरामद, यूपी का तस्कर हल्द्वानी और पहाड़ों में करता था सप्लाई…

पुलिस ने भारी मात्रा में लाखों की स्मैक बरामद की है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश मौर्य राम मौर्य निवासी अशोक नगर बरेली बताया।

पूछताछ में उसने बताया कि बरेली से लेकर हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्र में सप्लाई करता था इसमें उसके और साथी सम्मिलित है। तस्कर का इतिहास खंगाला जा रहा है। स्मैक की कीमत 13.80 लाख बताई गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपए इनाम की घोषणा की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top