Big breaking :-यहाँ आज से बढ़ गए दूध और दूध से बने उत्पाद.जेब होगी ढीली। - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-यहाँ आज से बढ़ गए दूध और दूध से बने उत्पाद.जेब होगी ढीली।

आज से बढ़ गए दूध और दूध से बने उत्पाद.जेब होगी ढीली।

 

दूध. घी. मक्खन. पनीर के शौकीनों को यह उत्पाद खरीदते समय जेब ढीली करनी पड़ेगी।

 

पंतनगर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेरी फार्म, नगला पर उत्पादित दूध और उससे बने अन्य उत्पादों के मूल्यों में बढ़ोतरी कर दी गयी है। बढ़ी हुई दरें 28 जून आज से प्रभावी हो जाएंगी। जैसा कि परिसर में दूध लेने के लिए कूपन व्यवस्था है तो लोगों के पास पुराने कूपन भी होंगे तो उन्हें अब क्या करना है? अब उन्हें शैक्षणिक डेरी फार्म पहुंचकर अपने पुराने कुपनों का नवीनीकरण करवा लेना

 

 

 

अभी तक जो मिक्स दूध जो गाय, भैंस व सेपरेटा होता है उसके लिए अब क्षेत्रवासियों को 40 रूपये की जगह 44 रूपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। भैंस का दूध फुल क्रीम वाला अब 55 रूपये की जगह 60 रूपये में मिलेगा। सेपरेटा 33 की जगह 35 रूपये, क्रीम अब 335 की जगह 380 प्रति किलोग्राम मिलेगी।

 

 

अब भैंस का घी क्षेत्रवासियों को 535 की जगह 600 रूपये प्रति किलोग्राम मिल सकेगा। संकर गाय के घी के लिए 580 की जगह 670 प्रति किलो चुकाने होंगे। यदि आप साहीवाल गाय के घी के शौकीन हैं तो इसके लिए अब आपको 580 की जगह अधिक जेब ढीली करते हुए 714 प्रति किलो चुकाने पड़ेंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top