Big breaking :-मेटा का सर्वर डाउन; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद लॉगआउट, परेशान हो रहे लोग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मेटा का सर्वर डाउन; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद लॉगआउट, परेशान हो रहे लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं.

मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया।

 

 

इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। हालांकि व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है।

 

इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top