Big breaking :-दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास निकला खजाना, लोग गिनते-गिनते थक गए पर पैसा खत्म नहीं हुए - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास निकला खजाना, लोग गिनते-गिनते थक गए पर पैसा खत्म नहीं हुए

दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास निकला खजाना, लोग गिनते-गिनते थक गए पर पैसा खत्म नहीं हुए

रुड़की मंगलौर में दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास से खजाना मिला। महिला यहां करीब 13 साल से रह रही थी। लोगों ने उसे वहां से हटाया तो उसके पास से प्लास्टिक के थैले से काफी पैसे मिले।

मंगलौर कस्बे में 13 साल से रह रही दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास लगभग एक लाख रुपये की नकदी मिली है। नकदी को देखकर लोग हतप्रभ रह गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रही है।

मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में एक मकान के पास एक दिमागी रूप से कमजोर महिला करीब 13 साल से रह रही थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे वहां से हटाया तो उसके पास से प्लास्टिक के थैले से काफी पैसे मिले। मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। यही के कुछ लोगों ने उन पैसों को गिनना शुरू किया तो लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद 53186 रुपये व 17 किलोग्राम के सिक्के मिले हैं।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए भरतपुर व दिल्ली में स्थित सामाजिक संस्था अपना घर से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही महिला को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top