Big breaking :-मेयर सौरभ थपलियाल ने किया एबीसी सेंटर और कांजी हाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मेयर सौरभ थपलियाल ने किया एबीसी सेंटर और कांजी हाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेयर सौरभ थपलियाल ने किया एबीसी सेंटर और कांजी हाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि महत्त्वपूर्ण डॉग शेल्टर बनाने के लिए जगह चिह्नित कर दी गई है और डॉग शेल्टर का निर्माण भी हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप जल्द ही हो जाएगा।

मेयर सौरभ थपलियाल ने आज केदारपुर स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल(एबीसी) सेंटर और कांजी हाउस गौशाला का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि महत्त्वपूर्ण डॉग शेल्टर बनाने के लिए जगह चिह्नित कर दी गई है और डॉग शेल्टर का निर्माण भी हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप जल्द ही हो जाएगा। वर्तमान में डॉग कैनल 72 से बढ़कर 300 करने की प्रक्रिया चल रही है। जिन कैनल में अति आक्रामक श्वानों को पकड़ कर रखे जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जाएगी

एबीसी सेंटर का ऑपरेशन थिएटर उच्च गुणवत्ता का है तथा वर्तमान में वहां 20 से 22 सर्जरी की जा रही है माननीय उच्चतम न्यायालय के मंशा अनुरूप इस प्रकार का ऑपरेशन थिएटर देहरादून नगर निगम के लिए एक बहुत अच्छा प्रयास है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top