Big breaking :-पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास - News Height
SPORTS NEWS

Big breaking :-पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, कोई भारतीय महिला नहीं कर सकी ऐसा
मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक जीता है. मनु अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन तब उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.

 

 

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता. मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए. भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top