ज्योतिष

Big breaking :-Mangal-Shukra Yuti 2023: 30 मई से मंगल शुक्र की युति, इन 5 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत!

Mangal-Shukra Yuti 2023: 30 मई से मंगल शुक्र की युति, इन 5 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत!Mangal-Shukra Yuti 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र गोचर का विशेष महत्व है। शुक्र गोचर 30 मई की शाम 07 बजकर 39 मिनट पर होगा। शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 07 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल ग्रह पहले से ही विराजमान हैं।

 

 

 

कर्क राशि में मंगल और शुक्र ग्रह की युति बनेगी। मंगल शुक्र की युति का कई राशि के जातकों को शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें मंगल शुक्र की युति किन राशियों के लिए साबित होगी लाभकारी

 

 

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र-मंगल की युति लाभकारी सिद्ध होगी। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग हैं। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

 

 

 

2. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र मंगल की युति शुभ समाचार ला सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । व्यापारियों को महालाभ हो सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

 

 

3. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए दो ग्रहों की युति शुभ साबित होगी। इस दौरान आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यशैली में सुधार होगा।4. कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए शुक्र-मंगल की युति शुभ रहने वाली है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। अविवाहित जातकों के लिए योग्य प्रस्ताव आ सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।

 

 

 

5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र-मंगल की युति सुखद परिणाम लेकर आएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको नई उपलब्धियां हासिल होगी। व्यापारियों के कारोबार में तेजी आएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top