Big breaking :-प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य, निर्देश जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य, निर्देश जारी

प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य, निर्देश जारी

प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण कराने के संबंध में निदेशक एससीईआरटी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने इस संंबंध में निर्देश जारी किया है। अपर निदेशकों एवं सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया है कि हर जिले में सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए।

स्कूल स्तर पर अभियान के माध्यम से अभिभावकों का पंजीकरण भी किया जाए। सभी जिलों को तीनों श्रेणियों छात्र, शिक्षक और अभिभावक में किसी भी स्थिति में निर्धारित लक्ष्य का 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top