Big breaking :-महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी पहुंचीं हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान और पूजन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी पहुंचीं हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान और पूजन

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी पहुंचीं हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान और पूजन

साक्षी धोनी के साथ उनकी बेटी और मायके व ससुराल के लोग भी थे। उन्होंने गंगा स्नान किया और पूजा भी की।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी छठ महापर्व से पूर्व मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ मां गंगा का स्नान कर पूजन किया। उन्होंने प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से प्रसाद स्वरूप गंगाजली और रुद्राक्ष की माला भी प्राप्त किया। इसी बीच साक्षी धोनी ने गरीबों और श्रद्धालुओं में स्टॉल लगाकर प्रसाद भी बांटे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के सदस्य और महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा ने पूरी आस्था के साथ हरकी पैड़ी पर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार्य किया

मौके पर मौजूद गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, सचिव उज्जवल पंडित समेत अन्य ने साक्षी धोनी और उनके परिवार को मां गंगा की सेवा और प्रकल्पों के बारे में बताया। इस पूरे कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी को भी आना था लेकिन किसी कारणवश नहीं आए। साक्षी धोनी ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से एक साथ पति पत्नी की आरती और पूजन कराने का अनुरोध करते हुए लौटीं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top