*बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की*
*उत्तर प्रदेश से बीजेपी ने आर. पी एन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को बनाया उम्मीदवार*
*उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया*
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर उत्तराखंड से बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा में केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है
महेंद्र भट्ट एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। महेंद्र भट्ट वर्तमान में भाजपा,उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। भट्ट चमोली जिले के बद्रीनाथ निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य थे।2017-2022) चमोली जिले के बद्रीनाथ निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य है।
नाम- महेन्द्र भट्ट.
पिता का नाम श्री पुरूषोत्तम भट्ट, माता का नाम-स्व० राजेश्वरी देवी भट्ट. जन्मतिथि- 04.08.1971. जन्म स्थान ब्राह्मण थाला पोखरी। ग्राम- ब्राह्मण थाला, वि०ख० पोखरी। जनपद चमोली, उत्तराखण्ड ।
शिक्षा-
> प्राथमिक शिक्षा रा०प्रा०वि० थाला पोखरी चमोली।
हाईस्कूल-
पंजाब सिन्ध क्षेत्र इण्टर कालेज ऋषिकेश।
> माध्यमिक शिक्षा- भरतमन्दिर इण्टर कॉलेज ऋषिकेश।
> उच्च शिक्षा (एम.कॉम) पं० ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश।
प्रमुख आन्दोलनों में भाग-
> श्री राम जन्म भूमि आन्दोलन में 15 दिनों की जेल. (कांसखेत जेल पौडी)।
> उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में 05 दिनों की जेल. (पौडी जेल)।
सांगठनिक दायित्व-
> अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सहसचिव-1991 से 1993.
> अखिल भारतीय विधार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1993 से 1996.
> भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव (उत्तरांचल छाया प्रदेश)-1996 से 1998.
> भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महा मंत्री (उत्तरांचल छाया प्रदेश)- 1998 से 2000. ➤ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष 2000 से 2002.
> भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महाराष्ट्र व हिमाचल प्रभारी.-2002 से 2004
> भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश सचिव-2005 से 2007,
> भाजपा गढवाल संयोजक-2012 से 2014.
> भाजपा प्रदेश सचिव-2015 से 2017.
> संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष)-1990.
प्रमुख दायित्व-
> विधायक नन्दप्रयाग विधान सभा-2002 से 2007.
> मुख्य सचेतक भाजपा विधान मण्डलदल -2002से 2007.
> राज्यमंत्री 2010 से 2012. (उपाध्यक्ष राज्यस्तरीय लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति).
> विधायक बद्रीनाथ विधान सभा-2017 से 2022.
सदस्य-उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम् प्रबन्धन बोर्ड, प्राकलन समिति, आवास समिति वर्तमान में
महेंद्र भट्ट बने राज्य सभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार
जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को भाजपा मे ही मिलती है तवज्जो:चौहान
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड से भाजपा के राज्य सभा उम्मीदवार घोषित किये गए है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से 7 राज्यों के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है।
चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी ने समय समय पर उन्हे कई जिम्मेदारी दी जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है जिसके सुखद परिणाम सामने है। उनके मिलनसार स्वभाव और हर कार्यकर्ता की बात को सुनने के साथ समर्पण तथा बेदाग छवि से वह आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक बने हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह बेहतर निर्णय है और इससे साफ है कि हमेशा ही कार्यकर्ता आधारित भाजपा मे समर्पित कार्यकर्ता को सदैव तवज्जो दी जाती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
