Big breaking :-महंत रोहित गिरी प्रकरण…10 लोगों पर मुकदमे दर्ज होने के बाद सभी भूमिगत, लगे हैं गंभीर आरोप - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महंत रोहित गिरी प्रकरण…10 लोगों पर मुकदमे दर्ज होने के बाद सभी भूमिगत, लगे हैं गंभीर आरोप

महंत रोहित गिरी प्रकरण…10 लोगों पर मुकदमे दर्ज होने के बाद सभी भूमिगत, लगे हैं गंभीर आरोप

 

आरोप है कि रीना बिष्ट ने गीतांजली के पुत्र भवानी नंदन गिरी को कार से कुचलने का प्रयास किया था। गीतांजलि की कार भी चोरी कर ली।

चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी सहित 10 लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे की श्यामपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही सभी लोग भूमिगत हो गए हैं, जबकि रोहित गिरी महिला से छेड़खानी के आरोप में पंजाब की लुधियाना जेल में बंद है। अब पुलिस मुकदमा कराने वाली महंत की पत्नी के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को श्यामपुर थाने में गीतांजली गिरी निवासी चंडी घाट ने अपने पति रोहित गिरी, रीना बिष्ट और उसकी बहन मीना चौहान, उसके पति समीर, पुत्र तेजप्रकाश बिष्ट, मंदिर के कर्मचारी राजकुमार मिश्रा, सोनू, ऋतिक, विजय मोहन पंवार, सोनू कश्यप उर्फ मोगली के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, ब्लैकमेलिंग, वसूली, षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रीना बिष्ट और उसके पति के अवैध संबंध थे। उसने जनवरी में एक बेटी को भी जन्म दिया। रिकॉर्ड में खुद को पति-पत्नी दिखाया।

आरोप था कि रीना बिष्ट ने गीतांजली के पुत्र भवानी नंदन गिरी को कार से कुचलने का प्रयास किया था। गीतांजलि की कार भी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मामले विवेचना शुरू कर दी गई है। बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top