Big breaking :-महाकुंभ प्रयागराज में SDRF का तत्पर रेस्क्यू: महिला श्रद्धालु को मिला समय पर उपचार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महाकुंभ प्रयागराज में SDRF का तत्पर रेस्क्यू: महिला श्रद्धालु को मिला समय पर उपचार

*महाकुंभ प्रयागराज में SDRF का तत्पर रेस्क्यू: महिला श्रद्धालु को मिला समय पर उपचार*

आज दिनांक 22 फरवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ मेले में उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ टीम ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक बीमार महिला श्रद्धालु को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की।

बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी शकुंतला देवी (62 वर्ष) महाकुंभ दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंची थीं, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर तैनात एसडीआरएफ पैरामेडिक्स अनूप रावत ने उक्त महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया। त्वरित चिकित्सा सहायता के चलते महिला की स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ।

इलाज के बाद महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दिखाए गए इस सतर्कता और सेवाभाव की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

*SDRF उत्तराखंड पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top