Big breaking :-टनकपुर में कुछ ऐसे दिखे सीएम, मुख्यमंत्री धामी ने शरीर पर लगाया मिट्टी का लेप देखिए वीडियो - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-टनकपुर में कुछ ऐसे दिखे सीएम, मुख्यमंत्री धामी ने शरीर पर लगाया मिट्टी का लेप देखिए वीडियो

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को लोगों तक पहुंचाने के लिए खुद भी इसका प्रयोग किया। शरीर में मिट्टी का लेप लगाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए आज टनकपुर में मड़ बाथ का शुभारंभ किया है ।

 

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम में पहुंचे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिए जाने हेतु मिट्टी का लेप लगाकर मड बाथ का शुभारंभ किया। नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  धामी ने अपने शरीर में मिट्टी का लेप लगाया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top