Big breaking :-आकाशीय बिजली गिरने से गई लाइट…फिर पंखे का स्विच खोलते ही युवक को लगा करंट, माैके पर हुई माैत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आकाशीय बिजली गिरने से गई लाइट…फिर पंखे का स्विच खोलते ही युवक को लगा करंट, माैके पर हुई माैत

 

आकाशीय बिजली गिरने से गई लाइट…फिर पंखे का स्विच खोलते ही युवक को लगा करंट, माैके पर हुई माैत

बीती शाम करीब सात बजे क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से लाइट चली गई थी। इसके बाद जब लाइट आई तो युवक ने पंखे का स्विच खोला। तभी उसे जोरदार करंट लगा।

चमोली के ग्राम कांडई मणखी ब्लॉक नन्दनगर में एक युवक को घर में करंट लग गया। जिससे उसकी माैके पर माैत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी थी, जिससे बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट हो गया था। उसी वजह से युवक को करंट लगा है

 

मृतक के भाई सुरेंद्र कनियाल ने बताया कि बीती शाम करीब सात बजे क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से लाइट चली गई थी। इस दाैरान जितेंद्र कनियल।(37) मंगसिरु लाल पंखे का स्विच खोलने गया। जैसे ही उसने बटन दबाया उसे करंट लग गया। जिससे उसकी जान चली गई। परिजन शव को जिला सप्ताल गोपेश्वर लेकर गए। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top