Big breaking :-यहाँ धू धू कर जल गई स्कूल बस, बाल बाल बचें बच्चे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ धू धू कर जल गई स्कूल बस, बाल बाल बचें बच्चे

मोटाहल्दु में बड़ा हादसा होने से टला, स्कूल बस में लगी आग, बस हुई राखहल्द्वानी – बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शैंम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में अचानक मोटाहल्दु में आग लग गई बस में अचानक धुआं देखा ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बस को रोका और आसपास स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया

 

इस बीच आग ने भयंकर रूप ले लिया मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी द्वारा आग बुझाया गया। तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो गई , फिलहाल बस में आग कैसे लगी इसके पुष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है

 

 

हालांकि प्रथम दृष्टि या शार्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है वही सुबह-सुबह इस घटना की खबर मिलने के बाद ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, अभिभावकों में भी अपने बच्चों के प्रति चिंता होने लगी, लेकिन सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंच लिया गया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top