Big breaking :-शौच जाने के बाद नहीं लौटे…तेंदुए ने युवक को मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शौच जाने के बाद नहीं लौटे…तेंदुए ने युवक को मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

शौच जाने के बाद नहीं लौटे…तेंदुए ने युवक को मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा के धरगड़ा में तेंदुए ने मंगलवार सुबह शौच गए देव सिंह अधिकारी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी ग्राम सभा के धरगड़ा में तेंदुए ने मंगलवार सुबह शौच गए देव सिंह अधिकारी (42) पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण घटनास्थल में पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

ग्रामीण वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। काली कुमाऊं रेंज के बन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top