Big breaking :-बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई

 

बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई

ग्रामीण जंगल में बकरियों को चराने के लिए गया था। तभी जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया।

नैनीताल में बेतालघाट ब्लॉक के सुनस्यारी गांव में रविवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के हल्ला मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाया। युवक को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बताया कि सुनस्यारी गांव निवासी तीरथ राज (40) पुत्र किसन राम रविवार को जंगल में बकरियों को चराने के लिए गए थे। जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया। तीरथ के हल्ला मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

उन्होंने कहा कि संरपच वीरेंद्र सिंह के निजी वाहन से तीरथ का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधान ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top