Big breaking :-छोड़…छोड़ मेरे भाई को, सिर पर डंडे बरसाकर तेंदुए से छोटे भाई को छुड़ा लाया देव; देखें तस्वीर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-छोड़…छोड़ मेरे भाई को, सिर पर डंडे बरसाकर तेंदुए से छोटे भाई को छुड़ा लाया देव; देखें तस्वीर

 

छोड़…छोड़ मेरे भाई को, सिर पर डंडे बरसाकर तेंदुए से छोटे भाई को छुड़ा लाया देव; देखें तस्वीर

चोरपानी के सती काॅलोनी में बगीचे के किनारे मजदूरी करने वाला प्रदीप कुमार परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहता है। देर रात प्रदीप के आठ साल के बेटे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लेकिन बड़े भाई देव ने तेंदुए के सिर पर डंडे बरसाकर उसे जंगल की ओर भगा दिया।


छोड़, छोड़ मेरे भाई को… ये आवाज लगाते हुए देव तेंदुए के सिर पर डंडे बरसाता रहा। आखिर देव की हिम्मत के आगे तेंदुए को हारकर मनीष को छोड़कर जंगल में भागना पड़ा। ये अदम्य साहस जिस देव ने दिखाया वह मात्र 12 वर्ष का बच्चा है। ये घटना चोरपानी के पास सती कॉलोनी में बगीचे के किनारे की है। घायल मनीष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसके पैर पर चार टांके आए जबकि हाथों में भी जख्म हुए हैं। वहीं घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार चोरपानी के सती काॅलोनी में बगीचे के किनारे मजदूरी करने वाला प्रदीप कुमार परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहता है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रदीप पत्नी के साथ बगीचे में घास काटने गया था जबकि झोपड़ी में छोटा बेटा मनीष (8) और बड़ बेटा देव कुमार (12) थे। रात करीब 9:30 बजे देव ने बताया कि जब उसका छोटा भाई घर के बाहर की लाइट जलाने के लिए निकला तो झोपड़ी के बाहर चारपाई के नीचे बंधे उनके पालतू कुत्ते पर तेंदुआ ने हमला कर मार दिया।

कुत्ते की आवाज सुनकर मनीष तेंदुए के चंगुल से बचाने के लिए उसे खोलने का प्रयास कर रहा था। तभी तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर उसके पैर में पंजे गड़ा दिए। मनीष के चिल्लाने की आवाज सुनकर देव बाहर आया। बाहर का नजारा देख पहले तो वह सन्न रह गया लेकिन फिर खुद को संभालते हुए पास पड़े डंडे को उठाकर छोड़, छोड़ मेरे भाई को… चिल्लाते हुए तेंदुए के सिर पर लगातार प्रहार करता रहा। इसके बाद तेंदुआ उसके भाई को छोड़कर बगीचे से होते हुए जंगल की ओर भाग गया।

तेंदुए के हमले में घायल मनीष के हाथ और पैरों में पंजे से गहरे घाव बन गए थे। वहीं तेंदुए के हमले में मनीष के कुत्ते की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां मनीष के पैर में चार टांके आए। इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

तेंदुए ने हमले में कुत्ते की मौत हो गई है। कुत्ते को बचाने के प्रयास में शिकार छिनता देख तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया है। तेंदुए की दस्तक के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
-प्रकाश हर्बाेला, रेंजर, बिजरानी कॉर्बेट पार्क

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top