Big breaking :-टिहरी के आपदा प्रभावित इलाके में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, आपदा प्रभावितो का जाना हाल चाल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टिहरी के आपदा प्रभावित इलाके में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, आपदा प्रभावितो का जाना हाल चाल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज टिहरी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार स्थित तीनगढ़ गांव पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की।

मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 50 परिवारों से ज्यादा आबादी वाले तीनगढ़ गांव में कई मकान ध्वस्त हुए हैं। लोग पूरी तरह से बेघर हुए हैं।

 

प्रभावितों को राहत कैंप में खाद्यान्न सामग्री की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगा है कि ग्रामीण 2013 से लेकर लगातार विस्थापन की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें विस्थापित नहीं किया गया।

साथ ही उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार को आपदा के मानकों में बदलाव करना चाहिए ताकि लोगों को उचित मुआवजा मिल सके, बताया कि केंद्र और राज्य में दोनों ही भाजपा की सरकार हैं ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से इस ओर ध्यान देना चाहिए।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top