Big breaking :-वकीलों की हड़ताल ख़त्म, रजिस्ट्री अब होगी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वकीलों की हड़ताल ख़त्म, रजिस्ट्री अब होगी

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली जी, अपर सचिव वित्त डॉ. इकबाल अहमद, अपर सचिव गृह एवं अन्य अधिकारीगण के साथ बार एसोसिएशन देहरादून का प्रतिनिधि मण्डल श्री मनमोहन कण्डवाल, अध्यक्ष, श्री राजबीर सिंह बिष्ट, सचिव, श्री सुरेन्द्र पुण्डीर, सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड एवं श्री राजेश्वर सिंह एडवोकेट एवं समस्त कार्यकारिणी की एक बैठक सम्पन्न हुयी

 

 

, जिसमें सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली जी द्वारा बताया गया कि *कल दिनांक 21.03.2025 से वसीयत सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में यू.सी.सी.* में प्रावधानों के अर्न्तगत निष्पादित होगी एवं विवाह पंजीकरण दिनांक 28.03.2025 से सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में यू.सी.सी. में प्रावधानों के अर्न्तगत निष्पादित होगी। माननीय मुख्यमंत्री के सचिव द्वारा *बार एसोसिएशन देहरादून को सूचित किया गया कि माह में एक दिन सचिवालय* में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ एक बैठक होगी जिससे यू.सी.सी. के प्रावधानों से सम्बन्धित संसोधनों पर विचार हो सके।

बार एसोसिएशन देहरादून के प्रयासों से असंभव कार्य को संभव किया गया। बार एसोसिएशन देहरादून की एक बार पुनः जीत हुयी है। *आज दिनांक 21.03.2025 से रजिस्ट्रार एवं समस्त राजस्व न्यायालय* में सुचारू रुप से कार्य होगा।

मनमोहन कंडवाल राजबीर सिंह बिष्ट
अध्यक्ष सचिव
एवं समस्त कार्यकारिणी
बार एसोसिएशन देहरादून

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top