Big breaking :-वकीलों ने किया चक्काजाम, चेंबर निर्माण संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से नाराजगी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वकीलों ने किया चक्काजाम, चेंबर निर्माण संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से नाराजगी

वकीलों ने किया चक्काजाम, चेंबर निर्माण संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से नाराजगी

बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आज प्रदर्शन कर रहे हैं। एसोसिएशन सरकार से सहयोग न मिलने से नाराज है।

चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से वकीलों में नाराजगी है। नाराज वकीलों ने हरिद्वार रोड स्थित कोर्ट परिषद के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वकील सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बार एसोसिएशन ने सोमवार को नए न्यायालय परिसर के बाहर हरिद्वार रोड पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि सरकार वकीलों के चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सहयोग नहीं कर रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top