Big breaking :-देर रात पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पहुंचे थाने लगाए कई गंभीर आरोप - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-देर रात पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पहुंचे थाने लगाए कई गंभीर आरोप

 

देहरादून पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में है
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आरोप लगाया है की
मित्र पुलिस शराब के नशे में धुत्त होकर देहरादून में नागरिकों से करती है बदसलूकी

 

पूर्व विधायक चैंपियन का आरोप है की20 दिसंबर को रात्रि लगभग 11.00 बजे दिलाराम चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला भट्ट चेकपोस्ट पर ट्रैफिक के वाहन चेक कर रहे थे देर रात हुई घटना के वीडियो भी सामने आए है
पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह के पुत्र कुँवर दिव्य प्रताप अपनी लैंडक्रूजर कार से आ रहे थे , कि तभी उनकी गाड़ी को रोक , निरीक्षक भट्ट ने अभद्रता की , जिसका उनके गनर ने विरोध किया , जिसको भट्ट ने बुरी तरह डाँटा

 

कुँवर दिव्य ने कहा कि वह पूर्व विधायक कुँवर प्रणव जी के पुत्र हैं , तो बड़ी बदतमीज़ी से निरीक्षक भट्ट ने कहा कि ,”मैं तुझे भी जानता हूँ तेरे बाप को भी जानता हूँ “ ये अभद्रता बर्दाश्त के बाहर है ,
बेटे ने पिता को फ़ोन किया तो वह तत्काल कोतवाली पहुँचे और शराब के नशे में धुत्त निरीक्षक भट्ट को अल्कोहल टेस्ट कराने और SSP के निवास पर चलने को कहा पूर्व विधायक चैंपियन के मुताबिक अब ग़ैर ज़िम्मेवार पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर , तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्च~स्तरीय जाँच कराने की मांग पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने की है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top