Big breaking :-लक्ष्मी बनी देवदूत, हेलीकॉप्‍टर से दुकान टूटने के बाद भी बचाई यात्रियों की जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लक्ष्मी बनी देवदूत, हेलीकॉप्‍टर से दुकान टूटने के बाद भी बचाई यात्रियों की जान

लक्ष्मी बनी देवदूत, हेलीकॉप्‍टर से दुकान टूटने के बाद भी बचाई यात्रियों की जान

रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दुकान चला रही लक्ष्मी नामक महिला ने देवदूत बनकर तीन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि घायल पायलट को भी निकालने का प्रयास किया। दुकान के पास हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियां तेजी से चल रही थीं जिससे यात्रियों में दहशत थी। लक्ष्मी ने घायल पायलट को बचाने का भी प्रयास किया।

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर दुकान चलाने वाली लक्ष्मी हेलीकॉप्टर में सवार तीन यात्रियों के लिए देवदूत बनकर आई। उन्होंने तत्काल हेली से यात्रियों को सुरक्षित निकाला, जबकि हेलीकॉप्टर स्टार्ट होने के साथ ही उसकी पंखुडियां तेजी से चल रही थीं।
हेलीकॉप्टर गौरीकुंड हाईवे पर जिस स्थान पर इमरजेंसी लैंडिग की उसके ठीक नीचे की ओर लक्ष्मी की दुकान है। उन्होंने बताया कि तेज आवाज के कारण वह दुकान के अंदर भागी और अपनी वेटी सिया के पास पहुंची। बेटी को लेकर बाहर आई तो हेलीकॉप्टर की पंखुडियां तेजी से चल रही थी। यात्री शोर मचा रहे थे।
लक्ष्मी ने तत्काल हेलीकॉप्टर के दरवाजे खोले और तीन यात्रियों को सुरक्षित निकाला, जबकि घायल पायलट को भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन चोट लगी होने के कारण उसे अन्य लोगों के आने के बाद निकाला गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 500 लीटर पैट्रोल भरा हुआ था।

 

गौरीकुंड हाइवे पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग
बडासू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरते ही क्रेस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर मे तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने हेलीपैड के ठीक नीचे स्थित गौरीकुंड हाइवे पर ही लैंडिग करा दी, इस दौरान पायलट को हल्की चोटे आई हैं, जबकि हेली में बैठे सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाइवे के दोनों ओर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लग गया।
पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात शुरू करवाया। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे क्रेस्टल ऐविएशन का हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, जैसे की हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, वह नीचे की ओर आने लगा। हेलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते पायलेट ने गौरीकुंड हाईवे पर ही हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करा दी। पायलेट रवीन्द्र सिंह सौड़ी निवासी चंडीगढ़ को हल्की चोट आ गई जबकि अन्य पांच यात्री सुरक्षित हैं।
पायलट को तत्काल नारायणकोटी स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर की हेलीपैड से लगभग बीस मीटर की दूरी पर लैंडिग हुई। इस घटना में हेलीकॉप्टर के पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, यह हाइवे पर खड़ी एक कार से जा टकराया, जिससे कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हेलीसेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए हाइवे पर ही आपातकालीन लैंडिंग करा दी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया बताया कि हेली सेवाएं लगातार संचालित हो रही हैं। इस घटना का हवाई सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस घटना में पायलट रवीन्द्र सिंह सौड़ी 55 वर्षीय निवासी चंडीगढ़ को हल्की चोट आई है, जिन्हें हेली से निकालकर नारायणकोटी विवेकानंद हास्पिटल में लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद गौरीकुंड हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे तक हाइवे के दोनों ओर वाहन खडे़ रहे, पुलिस ने भी इस दौरान रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि से आने वाले वाहनों को रोका, लेकिन डेढ़ घंटे बाद यहां पर यातायात सुचारू कर दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top