Big breaking :-कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूटा, फ्लाई बिग की देहरादून-पंतनगर उड़ान बंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूटा, फ्लाई बिग की देहरादून-पंतनगर उड़ान बंद

कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूटा, फ्लाई बिग की देहरादून-पंतनगर उड़ान बंद

शनिवार से फ्लाई बिग ने भी अपनी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया।

स्पाइस जेट और इंडिगो के बाद शनिवार से फ्लाई बिग ने भी अपनी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया। कंपनी के इस निर्णय से जहां सीमांत के लोगों को राजधानी पहुंचने में 15-16 घंटे का समय लगेगा, वहीं उत्तराखंड में पर्यटन को भी तगड़ा झटका लगेगा।

हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 26 फरवरी 2024 से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू की थी। फ्लाई बिग इस हवाई मार्ग पर 19 सीटर डीएचसी-6-400 ट्विन ऑटर एयरक्राफ्ट का संचालन कर रही थी। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत थी। जिसमें टिकट का 60 प्रतिशत किराया यात्री, और 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार वहन कर रही थी। इस हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की दूरी मात्र 50 मिनट और देहरादून की दूरी सवा दो घंटे में तय हो रही थी। शुरू में तो सब ठीक-ठाक चला, फिर यह हवाई सेवा लड़खड़ाने लगी। लगभग एक माह पहले कंपनी के कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार भी किया था। अंततः यह हवाई सेवा शनिवार से बंद कर दी गई

हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा को अपने निजी कारणों से बंद कर दिया है। 27 सितंबर से यह उड़ान संचालित नहीं होगी। – अनूप गुप्ता, कार्यवाहक निदेशक-पंतनगर एयरपोर्ट

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top