Big breaking :-कुहू गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया, सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दी ये सलाह - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कुहू गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया, सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दी ये सलाह

 

संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सर्विवेस एग्जाम के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व dgp अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का चयन आईपीएस में हुआ है, कुहू गर्ग को इस परीक्षा में 178वीं रैंक प्राप्त हुई है

आईपीएस में चयनित होने पर कुहू गर्ग ने अपने माता पिता की एक भूमिका बताई है साथ ही उन्होंने बताया कि अपने पिता कि राह पर चलते हुए उनकी प्राथमिकता अपराध को कम करने कि रहेगी

वहीँ आईएएस और आईपीएस जैसे सिविल सर्विस देने वाले अभ्यर्थियों को कुहू ने सलाह भी दी है कि आखिर किस तरह भारत के सबसे मुश्किल परीक्षा को वह पास कर सकते हैँ

 

देहरादून उत्तराखंड के डीजीपी रह चुके अशोक कुमार की पुत्री कुहू गर्ग अपने प्रथम प्रयास में ही आईपीएस अफसर बन गई है उन्हें 178 वी रैंक मिली है

करीब दो वर्षों की कठिन तैयारी में ही कुहू गर्ग ने यह स्थान हासिल कर लिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है की 6 वर्षों तक भारतीय बैडमिंटन टीम में सीनियर और जूनियर में खेल चुकी कुहू के पास 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मेडल भी है और कुहू देश की पहली ऐसी महिला आईपीएस होगी

 

 

 

जिन्होंने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है उनके पिता अशोक कुमार उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के साथ-साथ राज्य के डीजीपी भी रहे हैं और उनके कार्यकाल में भी कई महत्वपूर्ण काम हुए जिसमें पुलिस बल के आधुनिकीकरण से लेकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की कई बड़ी मिसाल हैं

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top