कोटद्वार ‘बाबा’ बवाल: जामा मस्जिद के पेश इमाम ने जनता से की अपील, कहा-भाई चारे संग रहें, विरासत को कायम रखें
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजे विवाद के बीच नगीना संसदीय क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर भी कोटद्वार पहुंचे। वहीं, जामा मस्जिद के मौलाना इमाम बदरुल इस्माल ने भी लोगों से अपील की है।
शहर में नाम को लेकर छिड़े घमासान के बीच जामा मस्जिद के मौलाना इमाम बदरुल इस्माल ने कहा कि प्रशासन की मुस्तैदी से हालात सामान्य हैं और क्षेत्र में अमन-चैन है। शब ए बरात का जलसा भी खैरियत से संपन्न हुआ। कोटद्वार शहर में सब अमन, चैन, सुकून, भाईचारे के साथ रहते हैं, इस विरासत को कायम रखें।
कोटद्वार की सीमा पर बढ़ी चाैकसी, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
उत्तर प्रदेश के नगीना संसदीय क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर के कोटद्वार आने की सूचना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी। वहीं, पौड़ी पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कौड़िया चेकपोस्ट पर दिन भर कड़ी चौकसी बरती।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





