UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून से लखनऊ जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

देहरादून से लखनऊ जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Dehradun Lucknow Vande Bharat Train आने वाले समय में उत्तराखंड के यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए दून से से लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे।देहरादून: वंदे भारत एक्सप्रेस ने रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाया है।

Dehradun Lucknow Vande Bharat Express
उत्तराखंड के देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। जल्द ही लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। लखनऊ से पटना, मुंबई, पुरी, कटरा और देहरादून के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर रहा है। 25 दिसंबर तक स्टेशन के अपग्रेडेशन की तैयारी है। इसी दौरान गोमतीनगर से पुरी, मुंबई और कटरा के लिए नई ट्रेनों का तोहफा मिलेगा। इसका रूटमैप बनाया जा रहा है।

 

 

 

आगे पढ़िएउत्तर रेलवे लखनऊ से पटना, लखनऊ से देहरादून वाया मुरादाबाद वंदेभारत चलाने के लिए समय सारणी तय करने में जुटा है। इसी तरह मुंबई के लिए भी एक सीधी ट्रेन शुरू होगी। इस तरह आने वाले समय में उत्तराखंड के यात्री Dehradun Lucknow Vande Bharat Train के जरिए दून से लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में पहले से ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोगों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। इसके लिए रेलवे को प्रपोजल भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top