Big breaking :-खोई मासूम को सकुशल परिजनों को लौटकर दून पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खोई मासूम को सकुशल परिजनों को लौटकर दून पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां

 

*खोई मासूम को सकुशल परिजनों को लौटकर दून पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां*

*खेल खेल में भटककर घर से दूर निकल आई थी 03 वर्षीय मासूम*

*दून पुलिस की तत्परता से अल्प समय में अबोध के परिजनों की तलाश कर बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द*

*बच्ची के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

*थाना नेहरू कॉलोनी*

आज दिनांक 22/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम को एक बच्ची, जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष थी, रिस्पना पुल पर घूमते हुए मिली, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी, और संभवतः खेल खेल में घर से भटक कर वहाँ पहुंच गई थी। अबोध बालिका की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश हेतु आसपास के सभी थानों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया गया । बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची के परिजनों के रिस्पना पुल के नीचे नदी किनारे रहने के सम्बंध में सूचना मिली, जिस पर बच्ची के परिजनों को तलाश कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्ची की सकुशल वापसी हेतु पुलिस टीम द्वारा की गईं त्वरित कार्यवाही पर बच्ची के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top