Big breaking :-केदारनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल

केदारनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल

हादसा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब तीस किमी दूर काकडागाड में हुआ. सभी यात्री छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे है.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गौरीकुंड हाईवे पर काकडागाड़ के पास हुआ. बताया जा रहा है कि मैक्स पर अचानक से पत्थर गिरा. इस हादसे में ड्राइवर समेत एक यात्री की मौत हो गई, जबकि अन्य चार यात्री के घायल होने की सूचना है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तीस मई को देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब तीस किमी दूर काकडागाड में अचानक पहाड़ी से यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिरा. हादसे के समय वाहन में चालक समेत छह यात्री सवार थे.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल यादव ने रास्ते में दम तोड़ा, अन्य 4 यात्रियों को 108 सेवा एवं स्थानीय वाहनों के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि घटना में एक यात्री की भी मौत हुई है. इसके अलावा 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र धनीराम यादव, 24 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 19 वर्षीय विपेश यादव पुत्र गोविंद यादव, चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top